स्थायी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाना
भारत के गांवों में बुनियादी अधोसंरचना की कमी आज भी एक बड़ी बाधा बनी हुई है, जो वहां के लोगों के जीवन स्तर और विकास की संभावनाओं को प्रभावित करती है। अवसंरचना का सशक्त विकास न केवल सुविधाएं प्रदान करता है, बल्कि समुदायों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में भी अहम भूमिका निभाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में हमारा ध्यान विशेष रूप से मौजूदा संसाधनों के उन्नयन और आवश्यक अवसंरचना क्षेत्रों को सुदृढ़ करने पर रहा, ताकि ग्रामीण आबादी को बेहतर जीवनशैली और विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
0
स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र का पुनर्निर्माण
0
मीटर सड़क निर्माण कार्य संपन्न
0
बॉक्स-कलवर्ट पुल का निर्माण
0
जीवन में सकारात्मक बदलाव (वित्तवर्ष 2025)
हमारे सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े प्रभाव
शैक्षिक वातावरण का सशक्तिकरण
6 विद्यालयों एवं 4 आंगनवाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण कर बच्चों के लिए अध्ययन और विकास हेतु सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण सुनिश्चित किया गया।
संपर्क और पहुँच में सुधार
चार गांवों में 3,000+ मीटर से ज़्यादा सीमेंट सड़कें बनाईं गईं, जिससे लोग ज़रूरी सुविधाओं से आसानी से जुड़ पाए।
पुलों का निर्माण, जीवन को जोड़ना
बॉक्स-कल्वर्ट पुल का निर्माण कर गांव के लोगों की यात्रा को सुरक्षित बनाने तथा उनके रोजमर्रा के जीवन को भी आसान किया गया।
वित्त वर्ष 2026 में इन व्यापक बुनियादी ढांचा विकास पहलों के माध्यम से हमने 7,500 से अधिक सामुदायिक सदस्यों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। सुविधाओं के उन्नयन और पहुँच में सुधार के हमारे प्रयास उन समुदायों के समग्र कल्याण और सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जिनकी हम सेवा करते हैं।
बर्रा सामुदायिक विकास कार्यक्रम, बर्रा कोल ब्लॉक के आसपास स्थित समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक एकीकृत कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और महिला सशक्तिकरण जैसे सभी प्रमुख विषयों पर केंद्रित है, ताकि क्षेत्र में समग्र और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के तहत 7,500 से अधिक सामुदायिक सदस्यों तक पहुँच बनाई गई है।