बालको की सामुदायिक स्वास्थ्य पहल से वर्ष भर में 1.2 लाख से अधिक लोग लाभान्वित
12th January 2026
बालकोनगर, 12 जनवरी 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास के अंतर्गत ‘आरोग्य’ स्वास्थ्य परियोजना द्वारा वर्ष भर में कोरबा एवं आसपास के 70 से अधिक गांवों के 1.2 लाख से अधिक नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। ये पहल स्वास्थ्य, जल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सुलभ, किफायती और समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
बालको की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत वर्ष भर में 77,700 से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से 3,400 से अधिक लोगों को नियमित प्राथमिक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य: पोषण और एनीमिया पर विशेष फोकस बालको ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन के लिए व्यापक प्रयास किए: 51 आंगनवाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 3,000 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच 835 बच्चों को गंभीर, मध्यम एवं हल्के कुपोषण की श्रेणी में चिन्हित कर पॉजिटिव डिविएंस हर्थ सत्र, टीएचआर प्रशिक्षण एवं होम विज़िट के माध्यम से देखभाल 18 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में रेफर किया गया 40 एनीमिया उन्मूलन शिविरों के माध्यम से 1,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं किशोरियों को पोषण एवं आयरन सेवन के प्रति जागरूक किया गया इसके साथ ही ‘बेबी स्टेप्स टुगेदर’ पहल के तहत 80 से अधिक दंपतियों को मातृत्व देखभाल में पिता की भूमिका को लेकर प्रशिक्षित किया गया।
बालको ने सामाजिक व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित स्वास्थ्य अभियानों के माध्यम से प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर कार्य किया। नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यालय, युवा चौपाल, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता शिविर के माध्यम से 4,900 से अधिक युवाओं एवं समुदाय सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। टीबी जागरूकता के 45 सत्रों के माध्यम से 500 से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाई गई तथा 130 से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। वर्ष भर में 35,000 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। 400 से अधिक लोगों की निःशुल्क काउंसलिंग एवं जांच की गई, जिसमें कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। बालको ने राज्य स्तरीय मंच पर उद्योगों की भूमिका को लेकर अपने सर्वोत्तम अभ्यास भी साझा किए।
स्वास्थ्य दिवस एवं निवारक पहल के अंतर्गत बालको ने वर्ष भर विभिन्न स्वास्थ्य अवसरों का आयोजन कर जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया, जिनमें सुरक्षित मातृत्व दिवस, विश्व मलेरिया दिवस, स्तनपान सप्ताह, पोषण माह, विश्व मच्छर दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शामिल रहें।
स्वस्थ और सशक्त समुदाय की दिशा में प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए कंपनी द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) ने वर्ष भर में 35,700 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की है। इसके माध्यम से 16,800 अधिक नागरिकों को नियमित पाक्षिक विज़िट, बुजुर्गों एवं असमर्थ मरीजों के लिए होम विज़िट तथा फिजियोथेरेपी व स्त्री रोग संबंधी विशेष शिविरों के माध्यम से उपचार तथा मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंपों से 1,200 से अधिक लोग लाभान्वित, जिनमें सामान्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग एवं आवश्यक जांच सुविधाएं शामिल रहीं। मोबाइल फिजियोथेरेपी यूनिट एवं लैब टेस्टिंग सुविधा का शुभारंभ, जिसके अंतर्गत 40 से अधिक जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में निदान एवं रोकथाम को मजबूती मिली
बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 4 जिलों कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर सहित 125 गांवों में सालाना 1.5 लाख से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचा रहा है। कंपनी की स्वास्थ्य पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) के अनुरूप हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन एवं सामुदायिक संस्थाओं के साथ सहयोग करते हुए बालको निरंतर स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समुदायों के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है।