कर्मचारी स्वयंसेवा के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व की साझी भावना को बढ़ावा देते हुए समुदाय के दिलों से जुड़ना
वेदांता बालको में हम कर्मचारी स्वयंसेवा की संस्कृति को प्रोत्साहित करने में विश्वास रखते हैं और इसे अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल का अभिन्न हिस्सा मानते हैं। कर्मचारियों को समुदाय से जोड़कर हम साझी ज़िम्मेदारी और समूहगत विकास की भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं। वर्ष भर में हम विभिन्न सार्थक गतिविधियों का आयोजन करते हैं, जिनके माध्यम से कर्मचारी अपने समय और कौशल का उपयोग कर स्थानीय ज़रूरतों को पूरा करने में योगदान देते हैं। यह समाज के लिए लाभकारी होने के साख कर्मचारियों में समर्पण, सामाजिक जुड़ाव, और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को भी सुदृढ़ करता है।
0
कर्मचारियों ने सेवा कार्य किया
0
बिज़नेस पार्टनर्स
0
से अधिक मानव-घंटों का योगदान
सामूहिक प्रयास
इस वर्ष 489 कर्मचारियों और 113 बिज़नेस पार्टनर्स ने स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई और सामूहिक रूप से 133 से अधिक मानव-घंटों का योगदान दिया।
इनके द्वारा की गई कुछ प्रमुख और प्रभावशाली पहलें इस प्रकार रही:
विश ट्री पहल
आस-पास के समुदाय के बच्चों को खिलौने भेंट कर उनकी इच्छाओं को पूरा करना।
मार्गदर्शन
‘प्रोजेक्ट कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत छात्रों को विभिन्न विषयों में ट्यूटरिंग और मार्गदर्शन प्रदान करना।
वैल्यू एडेड मॉड्यूल्स
वेदांता स्किल स्कूल में सॉफ्ट स्किल्स (सामान्य कौशल) विकास हेतु विभिन्न प्रशिक्षण सत्रं का आयोजन।
रक्तदान अभियान
जिला और राज्य स्तर पर एक ही दिन में सर्वाधिक रक्तदान का कीर्तिमान स्थापित करना।
लेट्स डू रोपाई
किसानों को धान की रोपाई में सहयोग प्रदान करना।
पुनरुद्धार अभियान
दोंदरो गांव में चेक डैम और सामुदायिक तालाब के जीर्णोद्धार में सहभागिता।
स्वच्छता अभियान
परसाखोला गांव में जल स्रोत स्थल पर सफाई कार्यों में भागीदारी।
साइंस मित्र
सरकारी स्कूल के छात्रों को विज्ञान मॉडल तैयार करने और प्रस्तुत करने में मार्गदर्शन देना।
निक्षय मित्र
टीबी उपचाराधीन रोगियों को छह माह की अवधि में पोषक आहार हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान करना।
शिक्षा सहयोगी
स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
एबल माइंड्स, एबल हार्ट्स
कला और कहानी कहने जैसी गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांगजन से जुड़ाव स्थापित करना।
इन पहल के माध्यम से कर्मचारियों और समुदाय के बीच जुड़ाव को सशक्त बनाया गया है। यह साझेदारी सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाती है तथा सामूहिक प्रयासों के ज़रिए समाज में सकारात्मक और दीर्घकालिक बदलाव की नींव भी रखती है।
पुरस्कार एवं सम्मान
बालको की सामुदायिक विकास एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल को वित्त वर्ष 2026 के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सराहा और सम्मानित किया गया। ये सम्मान समाज के सतत विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता और प्रभावशाली कार्यों की पहचान हैं।
- फिक्की सीएसआर समिट एंड अवार्ड्स 2025 में माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर केंद्रित ‘नई किरण’ परियोजना के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।
- ‘थिंक टू इम्पैक्ट अवार्ड्स 2025’ (यूनिसेफ द्वारा समर्थित छत्तीसगढ़ के प्रथम सीएसआर पुरस्कार) में आकांक्षी जिलों में सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए उन्नति, वेदांता स्किल स्कूल और मोर जल मोर माटी परियोजनाओं को सम्मानित किया गया।
- ‘इंटीग्रेटेड हेल्थ एंड वेलबीइंग (आईएचडब्ल्यू) अवार्ड्स 2025’ में उन्नति, वेदांता स्किल स्कूल और मोर जल मोर माटी परियोजनाओं के माध्यम से आजीविका संवर्धन के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।
- ‘8वें आईसीसी सोशल इम्पैक्ट अवार्ड्स 2026’ में वेदांता स्किल स्कूल को ‘एक्सीलेंस इन स्किलिंग’ श्रेणी में सम्मानित किया गया।
- ‘इम्पैक्ट रूट अवार्ड्स 2026’ में क्षेत्र में प्रभावशाली सामुदायिक विकास कार्यों और समग्र सीएसआर उत्कृष्टता के लिए बालको को सम्मान प्राप्त हुआ।
- ‘फेदर एजुकेशन अवार्ड्स 2026’ में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नंद घर, बालको कनेक्ट कोचिंग कार्यक्रम और स्कूल विकास कार्यक्रमों को सम्मानित किया गया।
- जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा (छत्तीसगढ़ शासन) द्वारा सफल मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अभियान में कर्मचारियों और समुदाय के सदस्यों द्वारा 228 यूनिट रक्तदान किया गया।
- जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा समुदाय में टीबी जागरूकता अभियान तथा निक्षय मित्र पहल के माध्यम से टीबी मरीजों को सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। यह योगदान ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहायक रहा।
- उन्नति महासंघ (यूएमएस), जो महिलाओं द्वारा संचालित एक शीर्ष उद्यमी संगठन है और उन्नति परियोजना के अंतर्गत विकसित हुआ है, को पहली बार विभिन्न जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त हुए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इसे अडानी फाउंडेशन, पर्सा ईस्ट एंड कांता बसन (पीईकेबी) तथा गढ़ कलेवा, कटघोरा में जिला पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।